Wellbeing

नारियल तेल के फायदे

नारियल को श्रीफल भी कहा जाता है।  नारियल के बहुत से लाभ हैं। नारियल तेल का उपयोग न केवल खाने में किया जाता है बल्कि इसका उपयोग और कई कामों में भी किया जाता है। नारियल तेल के बहुत से गुणकारी लाभ हैं।  नारियल के तेल का उपयोग स्वास्थ्य के साथ-साथ सुंदरता के लिए भी किया जाता है। नारियल के तेल के बहुत ही ज्यादा हैरान कर देने वाले फायदे हैं। नारियल का तेल भारत के 80 प्रतिशत घरों में किया जाता है।  आज हम आपको नारियल के तेल के चमत्कारी लाभों के बारे में बताने जा रहें है।

नारियल तेल बालों के गिरने की समस्या को दूर के लिए एक प्रसिद्ध आयुर्वेदिक औषधि है। यह तेल सिर की त्वचा की गहरी परतों तक पहुँच जाता है और बालों की जड़ों का उचित पोषण करता है। यह तेल बालों को मजबूत करता हैं और प्राकृतिक तरीके से बालो का टूटना और झड़ना कम करता हैं। बिना किसी हानि के  नारियल तेल बालो को सुन्दर और चमकदार बनाने में सहायता करता हैं और बालों की लंबाई को बढ़ाने में भी यह तेल बाजार में उपलब्ध उत्पादों में से सबसे असरदार और उपयोगी उत्पाद हैं।

Contents

नारियल तेल लाभ एवं प्रयोग

नारियल तेल में सभी घटक का बालों पर प्रभाव पड़ता है। इस तेल के प्रभाव का प्रदर्शन करने के लिए यहाँ कुछ महत्वपूर्ण लाभ लिखे हैं।

बालो के लिए लाभदायक

नारियल तेल बालों के लिए अत्यंत लाभदायक हैं और वो भी बिना किसी दुष्प्रभाव के। यह तेल बालों को झड़ने और टूटने से रोकता हैं और कम उम्र में होने वाले सफ़ेद बालों की समस्या से छुटकारा दिला कर बालों को मजबूत बनाता हैं।  नारियल तेल बालों को लंबे और घने बनाने के लिए भी बहुत उपयोगी हैं, इसके रोजाना प्रयोग से बाल लंबे और घने होने के साथ-साथ बाल चमकदार और सुन्दर बनते हैं।

नारियल  का  तेल बालों के लिए वरदान से काम नहीं है।  नारियल के तेल का इस्तेमाल बालों के लिए बहुत फयदेमन्द है। नारियल के तेल तेल की मसाज बालों में करने से बालों की कई समस्याएं दूर होती हैं।  नारियल के तेल का इस्तेमाल बालों में करने से रुसी की समस्या  से छुटकारा मिलता है।  नारियल का तेल बालों को काले, घने और सुन्दर बनाता है।नारियल तेल का इस्तेमाल नियिमत रूप से करने से बाल सिल्की और मुलायम बनते है. नारियल के तेल में प्रोटीन भरपूर मात्रा में पाया जाता है जो की बालों को मजबूती प्रदान करते है।  नारियल का तेल बालों में लगाने से बालों में नमी रहती है और रूखे बालों में चमक और लचक आती है। नारियल का तेल हफ्ते में एक बार जरूर लगाएं।

सिर की खाल का पोषण करने के लिए

नारियल तेल सिर की खाल का पोषण करता हैं, यह सिर की खाल को आवश्यक पोषक तत्व प्रदान करता हैं और इसकी खुश्की को कम करने में भी सहायक हैं। रोजाना और नियमित रूप से इससे मालिश करने से रुसी से भी छुटकारा मिलता हैं और बालो का पोषण भी होता हैं।

त्वचा के लिए इसके लाभ

नारियल तेल न केवल बालों के लिए बल्कि त्वचा के लिए भी फायदेमंद हैं। इस तेल को हाथों पर लगाने से हाथों पर झुर्रियां नहीं पड़ती और त्वचा नरम होती हैं। त्वचा कुदरती रूप से चमकदार बनती हैं। सर्दियों में त्वचा के रूखापन को कम करने में भी यह तेल लाभदायक हैं । त्वचा से संबंधित अन्य रोगों की रोकथाम के लिए भी  नारियल तेल सहायक हैं। यह तेल त्वचा को जीवंत करता हैं, उम्र को बढ़ने से रोकता हैं और आंखों के नीचे होने वाले काले घेरो को दूर करने में भी यह सहायक हैं।

मेकअप साफ़ करने हेतु

नारियल का तेल त्वचा संबंधी भी काफी इस्तेमाल किया जाता है। नारियल का तेल त्वचा पर लगाने से यह रूखापन दूर करता है।  नारियल का तेल एक बहुत ही अच्छे क्लेनज़र की तरह काम करता है।यदि आप किसी पार्टी से वापिस आए हैं तो मेकअप साफ़ करना चाहते है तो एक आसान  सा उपाय कर सकते हैं। इसके लिया आप थोड़ी सी रुईं लें, उसपर तीन चार बूंदे नारियल का तेल लगाएं। ab इससे चेहरा साफ़ करें। यह आपके चेहरे से सारा मेकअप हटा देगा। मेकअप हटाने के साथ ही यह आपकी स्किन के अंदर की गंदगी को भी साफ़ कर देता है।

स्क्रब के रूप में

नारियल तेल का उपयाग बहुत से कामों के लिए किया जाता है। इसका इस्तेमाल खाना बनाने के साथ-साथ सौन्दर्यता के लिए भी किया जाता है। नारियल के तेल का उपयोग आप स्क्रब की तरह भी कर सकते हैं।  इसके लिए आपको चार पांच चमच्च नारियल के तेल में शक्कर को मिलाना होगा। जब शक्कर तेल में घुलना शुरू हो जाए तो इसको मुँह पर धीरे से रगडें।  इसको आप पूरी बॉडी पर भी इस्तेमाल कर सकते है। इसको १५ मिनट तक रगडें फिर पानी से मुंह धो ले।  ऐसा करने से चेहरे पर चमक आ जाएगी।

वजन कण्ट्रोल करने हेतु

नारियल के तेल का उपयोग खाना बनाने में भी किया जाता है। नारियल के तेल में भरपूर मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है।  नारियल का तेल यदि खाने में ज्यादा प्रयोग किया जाए तो वजन बढ़ने की समस्या में रोकथाम होगी। जिन लोगों का वजन अधिक है और वह बहुत परेशां रहते हैं तो घबराने की बिलकुल जरुरत नहीं है, उनको एक छोटा सा उपाय करना होगा। वह नारियल तेल का इस्तेमाल खाने में करें और फिर देखे कैसे वजन कण्ट्रोल होता है। नारियल के तेल में सबसे काम मात्रा में फैट पाया जाता है। इसका सेवन करने से वजन नहीं बढ़ता।

याददाश्त और दिमाग की कमजोरी हेतु

नारियल का तेल विटामिनों से भरपूर है। आजकल ज्यादातर लोगों में भूलने की समस्या पाई जाती है। नारियल  का  तेल याददाश्त सम्बन्दी समस्याओं को ठीक करने में बहुत ही लाभकारी है।  इसके सेवन से दिमाग की कमजोरी ठीक होती है। नारियल के तेल का सेवन करने वालों को दिमाग की कोई समस्या नहीं होती और दिमाग आम इंसान के मुकाबले ज्यादा तेज होता है।

[jetpack_subscription_form title="Subscribe to Ayur Times" subscribe_text="Get notification for new articles in your inbox" subscribe_button="Subscribe Now" show_subscribers_total="0"]
Back to top button