सौंफ का अर्क

सौंफ का अर्क (Saunf Arq) पाचक होता है। यह पाचन शक्ति में सुधार लाता है और भूख को सामान्य करता है। इसका प्रयोग आयुर्वेद और यूनानी चिकित्सक पेट के रोगों के लिए करते है। यह दाह कम करता है और उदर में बने आम विष को शरीर से बाहर निकालता है। इसका छर्दि (vomiting) रोग में उपयोग किया जाता है। यह उबाक कम करता है और छर्दि का इलाज करता है। इसके इलावा, यह अपचन, अतिसार, शूल और श्वसन संबंधी बीमारियों में भी उपयोग किया जाता है।
Contents
घटक द्रव्य एवं निर्माण विधि
सौंफ अर्क में निम्नलिखित घटक द्रव्यों है:
घटक द्रव्यों के नाम | मात्रा |
सौंफ | 1 भाग |
पानी | 4 भाग |
निर्माण विधि
सौंफ को पानी में भिगोकर कुच्छ घंटे रख दें। फिर अर्क यन्त्र में डालकर सौंफ का अर्क निकाल लें।
आयुर्वेदिक गुण धर्म एवं दोष कर्म
रस (Taste) | मधुर, कटु, तिक्त |
गुण (Property) | लघु, स्निग्ध |
वीर्य (Potency) | शीत |
विपाक (Metabolic Property) | मधुर |
दोष कर्म (Dosha Action) | विशेष रूप से पित शामक |
औषधीय कर्म (Medicinal Actions)
सौंफ अर्क में निम्नलिखित औषधीय गुण है:
- उदर शूलहर
- अम्लत्वनाशक (अम्लपित्तहर)
- क्षुधावर्धक – भूख बढ़ाने वाला
- तृषणा निग्रहण
- दुर्गन्धनाशक
- पाचक – पाचन शक्ति बढाने वाली
- अनुलोमन
- छदिनिग्रहण
- दाहहर या दाहप्रशम – जलन कम करे
- मूत्रल
चिकित्सकीय संकेत (Indications)
सौंफ का अर्क निम्नलिखित व्याधियों में लाभकारी है:
- छर्दि (vomiting)
- दाह
- आम विष
- अपचन
- अतिसार
- उदर शूल
मात्रा एवं सेवन विधि (Dosage)
सौंफ के अर्क (Saunf Ark) की सामान्य औषधीय मात्रा व खुराक इस प्रकार है:
औषधीय मात्रा (Dosage)
बच्चे | 10 से 20 मिलीलीटर |
वयस्क | 20 से 60 मिलीलीटर |
सेवन विधि
दवा लेने का उचित समय (कब लें?) | ख़ाली पेट लें या खाना खाने के 30 मिनट पहिले लें या खाना खाने के 1 घंटे बाद लें |
दिन में कितनी बार लें? | 2 बार – सुबह और शाम (जरुरत अनुसार इसका प्रयोग 3 बार भी किया जा सकता है।) |
अनुपान (किस के साथ लें?) | गुनगुने पानी में मिलकर |
उपचार की अवधि (कितने समय तक लें) | चिकित्सक की सलाह लें |
आप के स्वास्थ्य अनुकूल सौंफ के अर्क की उचित मात्रा के लिए आप अपने चिकित्सक की सलाह लें।
दुष्प्रभाव (Side Effects)
यदि सौंफ के अर्क का प्रयोग व सेवन निर्धारित मात्रा (खुराक) में चिकित्सा पर्यवेक्षक के अंतर्गत किया जाए तो सौंफ अर्क के कोई दुष्परिणाम नहीं मिलते।
गर्भावस्था और स्तनपान (Pregnancy & Lactation)
गर्भावस्था और स्तनपान दौरान सौंफ के अर्क का प्रयोग करने से पहिले चिकित्सक की सलाह अवश्य लें।