दिव्य पेय हर्बल टी
दिव्य पेय हर्बल टी (Divya Peya Herbal Tea) एक ऐसी चाय हैं जो वजन कम करने के लिए बहुत उपयोगी हैं,इसे हर्बल जड़ी बूटियों से बनाया गया हैं। यह शरीर में जमा चर्बी को गलाने में मदद करती हैं जिससे शरीर का वजन कम होता हैं इसके अलावा दिव्य पेय हर्बल टी शरीर का पोषण करती हैं और इम्युनिटी भी बढाती हैं। बाजार में उपलब्ध वजन घटने के सब तरीको में से यह सबसे अधिक लाभदायक तरीका हैं और इसका परिणाम कुछ ही दिनों देखने को मिल जाता हैं। इस चाय के ओर भी बहुत से फायदे हैं:जैसे यह रक्तचाप को संतुलित रखती हैं, पाचन तंत्र को सही रखने में मदद करती हैं और जो लोग कमज़ोर हैं या जिन्हें जल्दी थकाबट हो जाती हैं, इस चाय का सेवन उनके लिए भी लाभदायक हैं।
Contents
दिव्य पेय हर्बल टी के घटक
घटक द्रव्य | मात्रा |
छोटी इलाइची | 3 ग्राम |
बड़ी इलाइची | 4 ग्राम |
दालचीनी | 1 ग्राम |
लौंग | 4 ग्राम |
सफेद चन्दन | 1 ग्राम |
रक्त चन्दन | 3 ग्राम |
जावित्री | 4 ग्राम |
जायफल | 4 ग्राम |
काली मिर्च | 1 ग्राम |
गुलाब फूल | 3 ग्राम |
कमल फूल | 3 ग्राम |
अश्वगंधा | 3 ग्राम |
सोमलता | 3 ग्राम |
गजवान | 2 ग्राम |
सौंफ | 2 ग्राम |
चित्रक | 3 ग्राम |
वासा | 3 ग्राम |
बनफ्शा | 3 ग्राम |
चव्य | 3 ग्राम |
सोंठ | 3 ग्राम |
गिलोय | 3 ग्राम |
मुलेठी | 3 ग्राम |
तेज़पत्ता | 2 ग्राम |
गोरखपान | 2 ग्राम |
आज्ञाघास | 4 ग्राम |
भूमिआमला | 4 ग्राम |
पुनर्नवा | 4 ग्राम |
बला | 2 ग्राम |
सर्पुनखा | 2 ग्राम |
व्राह्मी | 4 ग्राम |
शंखपुष्पी | 4 ग्राम |
वनतुलसी | 5 ग्राम |
अर्जुन | 3 ग्राम |
दिव्य पेय के लाभ एवं उपयोग
खासी-जुकाम में लाभदायक
दिव्य पेय हर्बल टी जड़ी-बूटियों का एक ऐसा मिश्रण हैं,जो खासी जुकाम और उसमे होने वाली परेशानियों को दूर करने में सहायक हैं ।
पेट के रोगों में असरकारक
यह एक ऐसा पेय हैं जो पेट की तकलीफो से राहत प्रदान करती हैं और उनकी रोकथाम में सहायक हैं।
पाचन की समस्यायों से राहत
इस हर्बल चाय से पाचन क्षमता बढ़ती है, इसके अलावा यह साँस से सम्बंधित समस्यायों को भी दूर करती हैं।
वजन कम करने के लिए उपयोगी
इसके मौजूद जड़ी- बूटियां शरीर की चर्बी को कम करती हैं और वजन को कम करने में उपयोगी हैं
मानसिक परेशानियों के लिए उपयोगी
इस चाय में अश्वगंधा ,व्राह्मी और शंखपुष्पी जैसी जड़ी-बूटियां हैं जो मानसिक बीमारियों, तनाव व अवसाद को दूर करती हैं और व्यक्ति को स्वस्थ रखती हैं ।
इम्युनिटी बढाती हैं
हर्बल चाय इम्युनिटी को बढाती हैं और शरीर के अंगो को भी मजबूत करती हैं। यह शरीर से हानिकारक ऑक्सीडेंट को शरीर से निकालती हैं।
औषधीय मात्रा निर्धारण एवं व्यवस्था
इसको बनाने का तरीका साधारण चाय बनाने के जैसा ही हैं। एक कप पानी में एक टीस्पून दिव्य पेय हर्बल टी का एक चम्मच डाल कर इसे धीमी आंच पर पकाएं, इसे पांच से सात मिनट्स पकाएं और इसके बाद इसमें दूध और चीनी डालें और उसके बाद छान कर पिएं।
इसको आप दिन में दो या तीन बार साधारण चाय की तरह ही पी सकते हैं, इसका स्वाद भी साधारण चाय के जैसा ही होता हैं।
दुष्प्रभाव
दिव्य पेय हर्बल टी में मौजूद सब जड़ी-बूटियां हर्बल हैं और इसका शरीर पर कोई दुष्प्रभाव नही हैं, इसका सेवन बच्चो से लेकर बुजुर्गो तक कोई भी कर सकता हैं। बच्चे के जन्म के बाद स्त्रियां अपने वजन को कम करने के लिए भी इसका सेवन आसानी से कर सकती हैं।