आयुर्वेदिक प्रोप्राइटरी मेडिसिन

दिव्य मेदोहर वटी (Divya Medohar Vati in Hindi)

दिव्य मेदोहर वटी (Divya Medohar Vati) आयुर्वेदिक गुणों वाली एक दवाई हैं जिसका प्रयोग वजन को कम करने के लिए किया जाता हैं। यह पेट की चर्बी को कम करने, चयापचय को सही करने और पाचन संबंधी स्वास्थ्य को सुधारने में बहुत असरकारक हैं। वजन कम करने का यह हर्बल उत्पाद हैं। जब ऊर्जा का ग्रहण ऊर्जा की खपत से ज्यादा होता हैं तो उससे भी शरीर का वजन बढ़ सकता हैं और इसे दिव्य मेदोहर वटी जैसी आयुर्वेदिक दवाईयो से संतुलित किया जा सकता है। इसे भी इसका प्रयोग हर उम्र के व्यक्ति कर सकते हैं और यह बच्चो के लिए भी लाभदायक हैं।

Contents

घटक द्रव्य (Ingredients)

घटक द्रव्यों के नाम मात्रा
आमला (आंवला) या आमलकी (Indian Gooseberry) 94.90 मिलीग्राम
बहेड़ा या बिभीतकी (Terminalia Bellerica) 94.90 मिलीग्राम
हरड़ या हरीतकी – Terminalia Chebula 94.90 मिलीग्राम
कुटकी – Picrorhiza Kurroa 14.30 मिलीग्राम
त्रिवृत (निशोथ) – Operculina Turpethum 14.30 मिलीग्राम
वायविडंग – Embelia Ribes 28.60 मिलीग्राम
छोटी हरड़ – Terminalia Chebula 28.60 मिलीग्राम
शुद्ध गुग्गुल – Commiphora Mukul 86.50 मिलीग्राम
शुद्ध शिलाजीत (शिलाजतु) 14.30 मिलीग्राम
बबूल गोंद 28.60 मिलीग्राम

औषधीय कर्म (Medicinal Actions)

  • लेखन – शरीर को पतला करने वाला
  • आमपाचक
  • वेदनास्थापन (गुग्गुल के कारण)
  • शोथहर
  • दुर्गन्धनाशक
  • पाचन – पाचन शक्ति बढाने वाली
  • अनुलोमक
  • संशोधक
  • पितसारक
  • हल्का रेचक
  • वात (Vata) शामक
  • कफ (Kapha) शामक

दिव्य मेदोहर वटी के लाभ एवं प्रयोग

त्रिफला (Triphala) और गुग्गुल दिव्य मेदोहर वटी की मुख्य सामग्रियां हैं। त्रिफला के बारे में सब जानते हैं कि ये मोटापा दूर करने के लिए एक अच्छा दवा हैं। दस हफ़्तों के शोध और अध्ययन से ये पता चला हैं की इसके प्रयोग से शरीर की वसा और वजन में कई  प्रतिशत की कमी होती हैं। त्रिफला वसा की पचाने की क्रिया को भी सुधारता हैं।

गुग्गुल का प्रभाव भी ऐसा ही होता हैं। यह वसा को तो कम करता ही हैं, इसके साथ ही पेट की चर्बी और शरीर का वजन कम करने में भी मददगार हैं। बाकि की सामग्री चयापचय में सुधार, वसा को शरीर में जमने से रोकने और वसा के कम होने की प्रक्रिया को बढ़ाने में महत्वपूर्ण रोल निभाती हैं।

मोटापा या अधिक वजन

जैसा की पहले भी बताया गया हैं की दिव्य मेदोहर वटी वजन कम करने के लिए एक असरदार औषधि हैं । इसका  पुरे शरीर के वजन के मुकाबले पेट की चर्बी कम करने में सबसे अधिक प्रभाव पड़ता हैं। इसकी एक गोली में मौजूद सामग्री की मात्रा वांछित परिणामो के लिए बहुत कम हैं  इसीलिए कुछ मोटापे के शिकार लोगो को मेदोहर वटी की अधिक खुराक की जरूरत हो सकती हैं। वजन कम करने के लिए रोजाना तीन गोलियां तीन बार लेना सबसे सही  खुराक हैं ।

इसके अलावा मेदोहर वटी के कुछ अन्य लाभ भी हैं

  • वजन को नियंत्रित करने के साथ साथ मेदोहर वटी भूख को भी नियंत्रित करती  हैं।
  • मेदोहर वटी हार्मोन्स को संतुलित रखने में भी सहायक हैं।
  • यह उच्च रक्तचाप और कोलेस्ट्रॉल से पीड़ित लोगो की समस्या कम करने में भी मदद करता हैं।
  • कई महिलाएं बच्चों के जन्म के बाद मोटापे से ग्रस्त हो जाती हैं, इस मोटापे को भी मेदोहर वटी कम करने में लाभदायक हैं।
  • मेदोहर वटी एक अद्भुत हर्बल उपचार हैं वजन कम करने के साथ साथ शरीर को मजबूती प्रदान करती हैं।

मात्रा एवं सेवन विधि (Dosage)

दिव्य मेदोहर वटी की सामान्य खुराक इस तरह से लेनी चाहिए:

बच्चे 1 से 2 गोलियां दिन में दो बार
वयस्क 2 से 3 गोलियां दिन में दो बार
वृद्धजन 1 से 2 गोलियां दिन में दो बार

एक दिन में अधिकतम खुराक 4.5 ग्राम (या 9 गोलियां) बिभाजित खुराकों में ली जा सकती है, एक साथ इतनी मात्रा का सेवन नही करना चाहिए।

मेदोहर वटी खाने का सही समय

खाना खाने के 30 मिनट पहले या खाने के 60 मिनट बाद इसका सेवन करना चाहिए।

कुछ रोगियों को  खाने से पहले इसका सेवन करने से पेट से सम्बंधित परेशानियों का सामना करना पड़ सकता हैं। ऐसे मामलो में मेदोहर वटी का सेवन खाने के 60 मिनटो के बाद करना चाहिए।

मेदोहर वटी के सेवन का तरीका

मेदोहर वटी का सेवन गर्म पानी के साथ करना सर्वश्रेष्ठ हैं। गर्म पानी मेदोहर वटी की सामग्री के अवशोषण को बढ़ाता हैं जिससे अच्छे परिणाम मिलते हैं।

दिव्य मेदोहर वटी की खुराक का समायोजन

दिव्य मेदोहर वटी की खुराक को रोगी के वजन के अनुसार समायोजित करना ज़रूरी हो सकता हैं। आपके डॉक्टर आपको इसकी यहाँ दी गई मात्रा से अधिक मात्रा दे सकते हैं और यह मात्रा आपने शरीर के वजन, उम्र और मेदोहर वटी को सहन करने की क्षमता पर निर्भर करती हैं।

यदि आप को मेदोहर वटी की बताई हुए खुराक लेने से वांछित परिणाम न मिले, तो आप आयुर्वेदिक चिकित्सक की राय लें। आयुर्वेदिक चिकित्सक आप के शरीर की जाँच कर दोष अनुसार आप के लिए अच्छे योग की सलाह दे सकता है। यह भी ध्यान रखना चाहिए की मेदोहर वटी के अकेले सेवन करने की तुलना में इसके रोज़ाना सेवन और इसको दूसरी औषधियों के साथ लेने से अच्छे परिणाम मिल सकते हैं।

नवजात शिशु एवं ५ वर्ष से कम आयु वाले बच्चों और गर्भबती महिलायो को इसका सेवन नही करना चाहिए।

दिव्य मेदोहर वटी दुष्प्रभाव (Side Effects)

दिव्य मेदोहर वटी एक सुरक्षित दवा हैं, जिसके कोई साइड एफ्फेक्ट्स नही हैं।

अच्छे परिणामो के लिए इसका नियमित रूप से सेवन करना चाहिए। ऐसा मुमकिन हैं कि इसके सेवन के बाद आपको अधिक समय लगे वजन कम करने में या ये भी हो सकता हैं की इसके परिणाम कुछ देरी से नज़र आएं। शुरुआत में इसकी कम मात्रा लेनी चाहिए बाद में खुराक में मात्रा बढ़ायी जा सकती हैं। फिर भी अगर इसके सेवन से कोई समस्या आती हैं तो आयुर्वेदिक डॉक्टर की सलाह लेना आवश्यक हैं।

मेदोहर वटी के बारे में प्रश्न और उत्तर

क्या में मासिक धर्म के समय मेदोहर वटी ले सकती हूँ?

हाँ, यदि आपको सामान्य मासिक स्राव होता है तो आप इस अवधि के दौरान मेदोहर वटी लेना जारी रख सकती हैं। लेकिन,अगर आपको मासिक धर्म के समय भारी खून बह रहा हो तो इसे नियत तारीख से पहले बंद किया जाना चाहिए, क्योंकि इसमें मौजूद घटकों की मासिक धर्म प्रवाह को बढ़ावा देने की संभावना है और इस तरह के मामलों में खून बहने में वृद्धि हो सकती है।

क्या गर्भवती होने का प्रयास करते समय और गर्भावस्था के दौरान मेदोहर वटी का उपयोग किया जा सकता है?

नहीं, गर्भवती होने का प्रयास करते समय और गर्भावस्था के दौरान इसका उपयोग नहीं करना चाहिए क्योंकि मेदोहर वटी में त्रिवृत (निसोथ) होता है, जो गर्भाशय को प्रभावित करता है, जिससे खून का बहाव बढ़ जाता है। यह निषेचित अंडे के आरोपण के साथ हस्तक्षेप और गर्भावस्था को प्रभावित कर सकता है।

क्या हम भोजन से पहले मेदोहर वटी और ​​त्रिफला गुग्गुल भोजन के बाद एक साथ ले सकते हैं?

हाँ, मेदोहर वटी को त्रिफला गुग्गुल के साथ लिया जा सकता है।

संदर्भ

  1. Divya Medohar Vati – AYURTIMES.COM

[jetpack_subscription_form title="Subscribe to Ayur Times" subscribe_text="Get notification for new articles in your inbox" subscribe_button="Subscribe Now" show_subscribers_total="0"]

Related Articles

Back to top button