पतंजलि तेजस तैलम् – Divya Tejus Tailum

पतंजलि तेजस तैलम् (या Divya Tejus Tailum) शरीर और सिर की मालिश के लिए प्रयोग होने वाला आयुर्वेदिक तेल है। यह बालों और त्वचा के लिए लाभदायक है। इसमें कई तरह के तेलो का मिश्रण है जो हर तरह से बालों और त्वचा का पोषण करते है। इसके लगातार प्रयोग करने से बालो का गिरना बंद हो जाता है और शुष्क और कठिन त्वचा भी मुलायम हो जाती है। यह मांसपेशियों को ताकत देता है और चमड़ी की चमक को बढ़ाता है।
Contents
घटक द्रव्य (Ingredients)
10 मिलीलीटर तेजस तैलम् में निम्नलिखित घटक द्रव्य है:
घटक द्रव्यों के नाम | मात्रा |
बादाम तेल | 0.2 मिलीलीटर |
जैतून तेल | 0.6 मिलीलीटर |
अखरोट तेल | 0.5 मिलीलीटर |
सूरजमुखी तेल | 2.5 मिलीलीटर |
तिल तेल | 2.5 मिलीलीटर |
सोयाबीन तेल | 1.0 मिलीलीटर |
मूंगफली तेल | 0.5 मिलीलीटर |
सरसों तेल | 1.5 मिलीलीटर |
एरण्ड तेल | 0.5 मिलीलीटर |
औषधीय कर्म (Medicinal Actions)
तेजस तैलम् में निम्नलिखित औषधीय गुण है:
- त्वचा-पौष्टिक – त्वचा का पोषण करने वाला
- बाहरी बल्य – मांसपेशियों को ताकत देता है
- दाहहर – त्वचा की जलन कम करता है
- रोमसंजनन – बालों को उत्पन्न करने वाला
- केश्य – बालों के लिए हितकारी
- केश वर्धन – बालों को बढ़ाने वाला
- त्वचा स्नेहन – त्वचा की रुक्षता दूर करने वाला
- कण्डूघ्न – खारिश ठीक करने वाला
- वणर्य – त्वचा का वर्ण में सुधार लाने वाला और चमक बढ़ाने वाला
- कुष्ठघ्न – त्वचा रोगों में लाभदायक
चिकित्सकीय संकेत (Indications)
तेजस तैलम् निम्नलिखित व्याधियों में लाभकारी है:
- त्वचा की रुक्षता
- बाल झड़ना
- त्वचा के दाग धब्बे
- त्वचा के रोगों की रोकथाम के लिए
- त्वचा में जलन होना
- मांसपेशियों की कमजोरी
प्रयोग विधि
पतंजलि तेजस तैलम् की थोड़ी सी मात्रा हथेली पर लेकर सिर और त्वचा पर लगाएं और इसके साथ 5 से 15 मिनटों तक मालिश करें।
दुष्प्रभाव (Side Effects)
तेजस तैलम् का बाहरी प्रयोग किया जाता है और इसका कोई भी साइड इफ़ेक्ट नहीं है।
सावधानियां
तेजस तैलम् को खुले घाव व ज़ख्मों पर प्रयोग ना करें।